कोलेबिरा–मनोहरपुर मुख्य पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाएं : विक्सल

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने लचरागढ़ का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कोलेबिरा-बानो-मनोहरपुर मुख्य पथ के निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने जनता को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य में सुधार किया जाएगा।

कोलेबिरा–मनोहरपुर मुख्य पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाएं : विक्सल

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने मंगलवार को लचरागढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर विधायक ने कोलेबिरा-बानो-मनोहरपुर मुख्य पथ के निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने टेलीफोन के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के सुपरवाइजर से बातचीत कर कार्य प्रगति एवं निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाने और समस्याओं का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति को सुधारा जाएगा।

विधायक ने संवेदक को पेड़ कटाई और पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद कार्य सही गति से नहीं होने के कारण जनता लगातार शिकायत कर रही है। मौके पर विधायक ने बताया कि लचरागढ़ पुराने रोड के निर्माण के लिए उन्होंने अनुशंसा कर दी है। जल्द ही इस सड़क को भी दुरुस्त कराया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।