Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsMLA Demands Widening of Path from Pandripani to Jaldega
जलडेगा के पहुंच पथ का करें चौड़ीकरण: विक्सल कोंगाड़ी

जलडेगा के पहुंच पथ का करें चौड़ीकरण: विक्सल कोंगाड़ी

संक्षेप:

विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने पंडरीपानी से जलडेगा तक के पहुंच पथ के चौड़ीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि जलडेगा प्रखंड को छोड़कर सभी प्रखंडों को मजबूत किया गया है। डीपीआर तैयार है, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। विधायक ने ऑनलाइन निविदा में कम मार्जिन के मुद्दे और खतियान की त्रुटियों को भी उठाया।

Dec 10, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने विस सत्र के माध्यम से सरकार को पंडरीपानी से जलडेगा के पहुंच पथ का चौड़ीकरण करवाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि जिले के जलडेगा प्रखंड को छोड़ अन्य सभी प्रखंडों को पथ निर्माण विभाग से जोड़ते हुए मजबूती प्रदान किया गया है। किन्तु जलडेगा ही एक ऐसा प्रखण्ड है जिसका पहुंच पथ अभी तक चौड़ीकरण और मजबूती का बाट जोह रहा है। जबकि एनएच 143 के पंडरीपानी से जलडेगा प्रखण्ड मुख्यालय तक का डीपीआर भी तैयार किया जा चुका है। किन्तु अभी तक स्वीकृति नहीं दी गई। विधायक ने इसी वित्तीय वर्ष में इसे स्वीकृत कर कार्य कराने की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं विधायक ने संवेदक द्वारा कम मार्जिन का बोली लगाकर काम अपने नाम आवंटित करा लेने के मामले को भी सदन में रखा है। विधायक ने कहा कि आज ऑनलाइन निविदा का प्रसारण किया जाता है। संवेदक कम मार्जिन का बोली लगाकर काम अपने नाम आवंटित करा लेते हैं। इसके बाद इस कार्य में गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ा हो जाता है। जबकि नियम के अनुसार दस प्रतिशत मार्जिन यानी ठेकेदार का प्रोफिट का प्रावधान है। इस पर सरकार द्वारा बताया गया कि झारखंड लोक निर्माण विभाग संहिता 2012 के विभिन्न नियमों के अनुसार कार्य किया जाता है। विधायक ने खतियान के ऑनलाईन इंट्री में व्याप्त त्रुटि को सुधार कराने की भी सरकार से मांग की है। विधायक ने बताया कि ऑनलाईन इंट्री में दर्ज त्रुटि को अंचल कार्यालय द्वारा सुधार कराने की मंशा है अथवा नहीं। इस पर सरकार ने सकारात्मक जवाब दिया गया। -