Simdega News: नाबालिग से शादी का झांसा यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Simdega News: सिमडेगा की जलडेगा थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोपी अनसुमन राम को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने बताया कि अनसुमन ने शादी का प्रलोभन देकर उसे घर बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को सूचित किया, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया।

Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जलडेगा थाना की पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण के एक आरोपी अनसुमन राम को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अनसुमन राम अपने घर बुलाया। और नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता अपने घर वापस होकर परिजनों से घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनसुमन राम को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में जलडेगा थाना में कांड संख्या 53/26के तहत मामला दर्ज है।
-


