परदेश गए मजदूर की मौत, शोक में डूबा गांव
कोनमेरला के प्रवासी मजदूर शिबो कुमार साहू की अहमदाबाद में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उसकी मृत्यु सोमवार को हुई, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से सूचना शुक्रवार को मिली। शिबो पिछले चार वर्षों से मजदूरी कर रहा था और घर लौटने की योजना बना रहा था। उसका शव मिलने से गांव में शोक की लहर है।

जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोनमेरला निवासी प्रवासी मजदूर सीबो कुमार साहू की मौत गुजरात के अहमदाबाद में हो गया। परिजनों ने बताया कि शिबो का मृत्यु सोमवार को ही हुई है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण सुचना शुक्रवार की सुबह मिली। बताया गया कि सीबो पिछले चार वर्षों से अहमदाबाद में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसने बहुत जल्द घर आने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद से ही वह अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को उसका शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। मृतक विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।
घटना की खबर मिलते ही कोनमेरला गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन शव को गांव लाने की व्यवस्था में जुटे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



