ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगा1975 हॉकी विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाले माइकल किंडो का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

1975 हॉकी विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाले माइकल किंडो का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

अर्जुन आवर्ड से सम्मानित सह पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का गुरुवार की अपराह्न तीन बजे 73 वर्ष की उम्र में राउरकेला स्थित आईजीएच...

1975 हॉकी विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाले माइकल किंडो का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 01 Jan 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा हिदुस्‍तान प्रतिनिधि

अर्जुन आवर्ड से सम्मानित सह पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का गुरुवार की अपराह्न तीन बजे 73 वर्ष की उम्र में राउरकेला स्थित आईजीएच अस्‍पताल में हो गया। माइकेल किंडो के निधन पर खेल जगत में शोक की लहर। जानकारी के अनुसार माईकल का गुरुवार की सुबह तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें राउलकेला के आईजीएच अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। माइकल किंडो ने 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक जीता था। वहीं, माइकल 1975 हॉकी विश्व विजेता टीम के सदस्य थे। 20 जून 1947 को झारखंड के सिमडेगा में जन्मे माइकल को झारखंड सरकार ने हॉकी में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावे माइकल ने 1972 ओलंपिक में कांस्य पदक, 1971 विश्व कप में कांस्य पदक, 1973 विश्व कप में रजत पदक दिला चुके हैं। इधर माइकल के निधन पर कोलेबिरा विधायक विस्‍कल कोंगाड़ी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, पुर्व विधायक विमला प्रधान, नियेल तिर्की, बसंत लोंगा, हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी, कमलेश्‍वर मांझी,ओपी अग्रवाल, झामुमो जिला सचिव शफीक खान, भाजपा जिलाध्‍यक्ष लक्ष्‍मण बड़ाईक, कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष अनुप केसरी, सत्‍यनारायण प्रसाद, श्रद्धानंद बेसरा, शरीफ खान, प्रदीप केसरी, किशोर डांग सहित कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्‍यक्‍त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें