Meeting on PM Matsya Sampada and Tribal Development Schemes in Bansjor पीएम मत्स्य संपदा के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरुक, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsMeeting on PM Matsya Sampada and Tribal Development Schemes in Bansjor

पीएम मत्स्य संपदा के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरुक

बांसजोर में जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में पीएम मत्स्य संपदा योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के बारे में जानकारी साझा की गई। मत्स्य पालन, तालाब...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाThu, 22 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
पीएम मत्स्य संपदा के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरुक

बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में केंद्र प्रायोजित पीएम मत्स्य संपदा के और मंत्रालय द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना संबंधित जानकारी दी गई। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कार्प हैचरी अधिष्ठापन, नए ग्रो आउट तालाब निर्माण, मिश्रित मत्स्य पालन, बायोफलोक तालाबो का निर्माण सहित अन्य योजनाओं को विस्तृत जानकारी दी। वही विभाग द्वारा तीन और पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण भी दिए जाने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों को सरकार द्दारा दी जानी वाली योजनाओं को जानकारी साझा कर लाभ दिलाने में सहयोग करने की बात कही गई। मौके पर बीडीओ जय बिरस लकड़ा ने उपस्थित लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

मौके पर प्रखंड के मुखिया, पंचायत सचिव और जेएलएसपीएस के कर्मी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।