आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण कार्यक्रम की हुई समीक्षा
सीडीपीओ कार्यालय एवं सिनी संस्था द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुददीन अंसारी ने अध्यक्षता की। बैठक में बाल विकास सेवा की योजनाओं की समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण कार्यक्रम और गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं पर चर्चा हुई। बीडीओ ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया।

बानो, प्रतिनिधि। सीडीपीओ कार्यालय एवं सिनी संस्था जीवन परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुददीन अंसारी ने की। बैठक में एकीकृत बाल विकास सेवा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण कार्यक्रम, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं तथा बच्चों के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बीडीओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किए जाने की बात कही, ताकि लाभार्थियों को समय पर सभी सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाएं, सेविकाएं तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


