Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsMeeting of Veer Shaheed Telanga Khadiya Memorial Committee Discusses ST Status for Kurmi Community
वीर शहीद तेलंगा खडिया स्मारक समिति की बैठक

वीर शहीद तेलंगा खडिया स्मारक समिति की बैठक

संक्षेप:

सिमडेगा में वीर शहीद तेलंगा खडिया स्मारक समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष मतियस कुल्लू ने कुरमी समाज के आदिवासी एसटी में शामिल होने के आंदोलन पर चर्चा की। समिति ने 12 और 17 अक्टूबर को रांची में जनाक्रोश...

Oct 09, 2025 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वीर शहीद तेलंगा खडिया स्मारक समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मतियस कुल्लू ने की। बैठक में कुरमी समाज के आदिवासी एसटी में शामिल होने के आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि कुरमी जाति के लोग एसटी का दर्जा लेना चाहते है। इसलिए समिति पूरी तरह से विरोध करेगी। बैठक में कहा गया कि 12 अक्तूबर को रांची में जनाक्रोश रैली और 17 अक्तूबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में हुंकार महारैली को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में रैमन बा:, पी कुलकांत केरकेटटा, इग्नासियुस सोरेंग, अलफोंस डुंगडुंग, अलाद केरकेटटा, इमानुएल सोरेंग, सुमन कुल्लू, प्रो फ्रांसिस कुल्लू आदि उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

-