चीक बड़ाईक समाज की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
हुरदा पतरा में चीक बड़ाईक समाज की बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता राजेश बढ़ाईक ने की। बैठक में समाज की एकता, भाईचारे और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। सभी ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। आगामी 29 मार्च को मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित हुरदा पतरा में चीक बड़ाईक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजेश बढ़ाईक ने की। बैठक में समाज की एकता, आपसी भाईचारा और प्रेमपूर्वक रहने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। समाज के लोगों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के महिला और पुरुष दोनों वर्ग के लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने-अपने विचार साझा किए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 मार्च को हुरदा पतरा में बढ़ाईक समाज का मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में रमेश बड़ाईक, करमा बड़ाईक, मोती बड़ाईक, रविंद्र बड़ाईक, संतोष बड़ाईक, बिनोद बड़ाईक, मनोज बड़ाईक, सोनू बड़ाईक, बबलू बड़ाईक, मंजू देवी, मोहन बढ़ाईक, लालदेव बड़ाईक सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


