Simdega News: जोराम पावर हाउस में नकाबपोश लुटेरों का धावा
Simdega News: ठेठईटांगर में जोराम पावर हाउस पर शुक्रवार रात आधा दर्जन नकाबपोश लुटेरों ने हमला किया। लुटेरों ने कर्मियों को बंधक बनाकर कॉपर लीड और नकद चुरा लिया। लुटेरे दोनों कर्मियों के मोबाइल भी छिन कर ले गए। पुलिस ने जांच शुरू की और विद्युत विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।

Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित जोराम पावर हाउस में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आधा दर्जन नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोलकर करीब डेढ़ से दो घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान लुटेरों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से कॉपर लीड निकाल लिया तथा नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना का विवरण
ड्यूटी पर मौजूद कर्मी भीम सिंह और तोबियास कुल्लु ने बताया कि सभी लुटेरे सबस्टेशन की पिछली चहारदिवारी फांदकर परिसर में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही उन्होंने दोनों कर्मियों के मोबाइल फोन छीनते हुए उन्हें अपने कब्जे में कर लिया। बताया गया कि लुटेरों ने 3.5 एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर का कॉपर लीड काटकर निकाल लिया। इसके अलावा पास में रखे एबी स्विच का कॉपर रॉड भी खोलकर अपने साथ ले गए।
पुलिस जांच
इस दौरान उन्होंने पावर हाउस में लगे कई उपकरणों के साथ भी छेड़छाड़ की। जाते समय अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मी भीम सिंह के पास रखे पांच हजार रुपये नकद भी ले गए। हालांकि दोनों कर्मियों के मोबाइल फोन वे गार्ड रूम के समीप फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरु की। वहीं विद्युत विभाग घटना से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


