मकर संक्रांति के मौके पर जिले भर में हुआ मेले का आयोजन
मकर संक्रांति के अवसर पर सिमडेगा जिले के कई स्थानों पर मेले और जतरा का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए गए। हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया, जिससे भाईचारे को बढ़ावा मिला। भैरव बाबा धाम, अलसंगा नंदी धाम और ओंकारेश्वर धाम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सिमडेगा, हिन्दुस्तान टीम। मकर संक्राति के अवसर पर जिले के कई जगहो में मेला और जतरा का आयोजन किया गया। मेला में धार्मिक कार्यक्रम के साथ साथ परम्परागत नृत्य गीत का भी आयोजन कर लोग पर्व का आनंद उठाया। मेले में संबंधित क्षेत्र के हजारो ग्रामीण शामिल होकर अपनी वैभवशाली संस्कृति का आनंद उठाते हुए भाईचारे के डोर को भी मजबूत किया। मकर संक्राति के मौके पर बीरु स्थित भैरव बाबा पहाड़, अलसंगा नंदीधाम, बोलबा अलिगुढ़, ओंमकारेश्वर धाम, कोलेबिरा भंवर पहाड़गढ़, बानो के हुरदा आदि जगहो में जतरा और मेला का आयोजन होता है। कोलेबिरा के श्री कोंडकेरा गांव में भी मकर संक्रांति मेला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां यंग स्टार म्यूजिकल ग्रुप एवं कलाकार महावीर साहु, लाल धन नायक के द्वारा नागपुरी गीत प्रस्तुत की गई। मेला में मिट्टी के खिलौने, रंग-बिरंगी मिठाई एवं मनोरंजन के कई खेल आईटम आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर समिति के बलदेव साहू, जयलाल प्रसाद आदि उपस्थित थे। भैरव बाबा पहाड़ी में उमडा जन सैलाब मकर संक्रांति के मौके पर सदर प्रखंड के फुलवा टांगर गांव स्थित प्रसिद्ध भैरव बाबा धाम में मेला का आयोजन किया गया था। मौके पर हजारों की संख्या में भक्तों ने पहाड़ पर अवस्थित गुफा में विराजमान भगवान महादेव, गणेश और बजरंगबली की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। मौके पर रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ था। मौके पर सीओ इम्तियाज अहमद, टाउन थाना प्रभारी रोहित रजक आदि उपस्थित थे। अलसंगा नंदी धाम में मकर सक्रांति पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन ठेठईटांगर प्रखंड के अलसंगा नंदी धाम में मकर सक्रांति के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पुरोहित की भूमिका योगेन्द्र पंडा और यजमान की भूमिका दिगम्बर सिंह ने निभाई। बुधवार को 24 घण्टे का अखण्ड हरिकर्तन का शुभारंभ हुआ। 15 जनवरी को अखण्ड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुखिया बंधु मांझी, श्रवण सेनापति, विक्रांत कुमार ठाकुर, रामचंद्र सेनापति, देवी सिंह, ज्ञानंद सेनापति, दिगंबर सिंह, दुबराज सिंह, रघुनाथ सिंह, मंटू महतो सहित समिति के सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं। ओंकारेश्वर धाम अलिगुढ़ में मेले का हुआ आयोजन बोलबा प्रखंड के ओंकारेश्वर धाम अलिंगुढ में मेला का आयोजन किया गया। मौके पर सभी लोगों ने ओंकारेश्वर भगवान की पूजा अर्चना की। धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पैंकी नृत्य भी हुआ। कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



