दनगद्दी में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरु
दनगद्दी में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें रविवार को नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का समापन 16 फरवरी को होगा। आयोजन में कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

बोलबा, प्रतिनिधि। पर्यटन स्थल दनगद्दी में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार से शुरु हो गया। कार्यक्रम के तहत रविवार को रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पारंपरिक नागपुरी गीत, नृत्य एवं लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी। जबकि 16 फरवरी को कार्यक्रम का समापन होगा। महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षक हिरालाल प्रधान, अध्यक्ष सोमरू सिंह, सचिव चन्द्रदेव सेनापति, उपाध्यक्ष पूरनचन्द प्रधान, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार राम, उपसचिव रामशुभक प्रधान, मुखिया विनोद बड़ाईक सहित सदस्य दीना प्रधान, सहदेव प्रधान, सकिन्द्र प्रधान, रूपेन्द्र सेनापति, रामेश्वर सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



