ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगालचरागढ़ में चला कुष्ठ जागरूकता अभियान

लचरागढ़ में चला कुष्ठ जागरूकता अभियान

कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में शुक्रवार को कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में लोगों को कर्मचारियों द्वारा कुष्ठ बीमारी के बारे में जानकारी दी...

लचरागढ़ में चला कुष्ठ जागरूकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSat, 08 Feb 2020 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में शुक्रवार को कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में लोगों को कर्मचारियों द्वारा कुष्ठ बीमारी के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही इसके बचाव और दवा के बारे में भी बताया गया। मौके पर एमपीडब्‍ल्‍यू विनोद कुमार ने कहा कि कुष्ठ रोग स्पर्श से नहीं फैलता। इसीलिए कुष्ठ रोगियों से दूर होने के बजाय उनसे मिलना जुलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है। इसका पूरी तरह से इलाज संभव है। मौके पर एएनएम सुनीता कुमारी सुषमा देवी, ललिता देवी धनंजय सोनी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें