एएनएम स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Dec 01, 2025 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एएनएम स्कूल में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एड्स की रोकथाम, संक्रमण से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने एड्स के खिलाफ संदेश दिए। वक्ताओं ने भेदभाव के खिलाफ कानून की अहमियत पर जोर दिया और निःशुल्क कानूनी सहायता की उपलब्धता बताई।

एएनएम स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले सोमवार को एएनएम स्कूल में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एड्स की रोकथाम,संक्रमण से बचाव,सावधानियां और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व एड्स दिवस समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। एएनएम स्कूल की छात्राओं ने भी पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से एड्स के खिलाफ संदेश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधियों ने बताया कि एड्स के मामले में कानूनी अधिकारों और गोपनीयता की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को सम्मान और बराबरी का अधिकार है।

किसी तरह का भेदभाव या अपमान कानूनन अपराध है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम में उपस्थित पारा लीगल वोलेंटियर ने भी जागरूकता फैलाने के संकल्प को दोहराया। -

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।