नर्सिंग छात्राओं को अधिकारों व कानूनी सुरक्षा की दी गई जानकारी

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा की जानकारी प्रदान करना था। वक्ताओं ने महिला अधिकार, कार्यस्थल सुरक्षा, और कानूनी सहायता पर जानकारी दी। कॉलेज निदेशक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के विकास में मदद करते हैं।

नर्सिंग छात्राओं को अधिकारों व कानूनी सुरक्षा की दी गई जानकारी

बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग क्षेत्र में अध्ययनरत छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना। कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रेमानंदशील तोपनो, अधिवक्ता ओमकार प्रसाद एवं पीएलवी अशोक तिवारी ने छात्राओं को महिला अधिकार, कार्यस्थल पर सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा से संरक्षण, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में पेशेवर दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, भेदभाव या कानूनी समस्या की स्थिति में वे किस प्रकार विधिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रह्लाद मिश्रा ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी जानकारी से छात्राएं अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सजग एवं सशक्त बनेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।