हक और अधिकार की आवाज को मजबूती देने का माध्यम होगा डहर: अजय
जलडेगा के सामुदायिक भवन में सोमवार को त्रै-मासिक पत्रिका 'डहर' का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि अजय एक्का ने कहा कि यह पत्रिका हक अधिकार की आवाज को मजबूती देने का माध्यम बनेगी। अन्य वक्ताओं ने इसे...

जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के सामुदायिक भवन में सोमवार को त्रै-मासिक पत्रिका डहर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन शहीद विलियम लुगुन युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुंगेश्वर साहू के द्वारा अतिथियों का स्वागत भाषण के साथ किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से डहर पत्रिका का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठेठईटांगर जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डहर पत्रिका अपने हक अधिकार की आवाज को मजबूती देने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि डहर पत्रिका को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे। पंचायत समिति सदस्य जयंती देवी ने कहा कि झारखंड के आदिवासी सदानों ने सदियों से अपनी हक अधिकार के लिए आवाज उठाया है। जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ी पर उन्हें इतिहास में जगह नहीं दी गई। यह डहर पत्रिका आने वाली पीढ़ी के लिए दस्तावेज बनेगी एवं वतर्मान में विचारों का विस्तार का माध्यम भी। ग्राम सभा अध्यक्ष इरेनियुस लुगुन ने कहा कि जलडेगा जैसे छोटे प्रखण्ड से डहर पत्रिका का निकलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि डहर पत्रिका के माध्यम से लोगों की आवाज देश दुनिया तक पहुंचेगी। कार्यक्रम को समाजसेवी सुभाष साहू, सुरेश नायक, चतुर बड़ाइक, ढ़ोलो सिंह, अमर तोपनो, जयमिला लुगुन सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर अमर तोपनो, सुरेश नायक, रेयाड़न लुगुन, हेमशरण गंझू, प्रभात लुगुन, अनुराग लुगुन, मुंगेशवर साहू, अमर भारती, स्मृति सुमन, माया देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।