त्रै-मासिक पत्रिका डहर का लोकार्पण आज
जलडेगा में एसएस हाई स्कूल के सामुदायिक भवन में त्रै-मासिक पत्रिका 'डहर' का लोकार्पण सोमवार को होगा। इसमें झारखंड की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ अन्य भाषाओं की रचनाएं शामिल हैं। संपादन डॉ...

जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के एसएस हाई स्कूल परिसर के सामुदायिक भवन में त्रै-मासिक पत्रिका डहर का लोकार्पण सोमवार को किया जाएगा। बताया गया कि पत्रिका में झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के साथ साथ देश के अन्य भाषाओं की रचनाएं शामिल की गयी है। यह एक बहुभाषिक पत्रिका है। इसका संपादन हिन्दी साहित्य के युवा कवि सह सहायक प्रोफेसर डॉ अनुज लुगुन के द्वारा किया गया है। वहीं सह-संपादन का कार्य नागपुरी के युवा कवि मुंगेश्वर साहू ने किया है। इस पत्रिका में गांव से लेकर देश के कई प्रख्यात साहित्यकारों की चर्चित रचनाएं शामिल की गयी है। लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन शहीद विलियम लुगुन युवा मोर्चा जलडेगा द्वारा आयोजित किया गया है।
-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।