Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsKharif Marketing Season 2025-26 Rice Purchase Begins in Simdega District
जिले के 11 धान क्रय केन्द्र से धान की खरीदारी शुरू

जिले के 11 धान क्रय केन्द्र से धान की खरीदारी शुरू

संक्षेप:

सिमडेगा जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान खरीद प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन 11 केंद्रों पर 21 किसानों ने 1325 क्विंटल धान बेचा। विधायक सुदीप गुड़िया और डीसी कंचन सिंह ने खरीद प्रक्रिया की देखरेख की। किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Dec 15, 2025 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान खरीद की प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार को जिले के 11 धान क्रय केन्द्र में धान की खरीदारी शुरु हुई। जहां पहले दिन 21 किसानों ने 1325 क्विंटल धान की बिक्री किया। बानो के सिम्हातु लैम्पस में तोरपा विधायक सुदिप गुड़िया एवं डीसी कंचन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विधायक और डीसी ने बुजुर्ग माता-पिताओं के बीच कम्बल का भी वितरण किया। मौके पर बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी भी मौजूद थे। ठेठईटांगर प्रखंड के मेरोमडेगा लैम्पस में सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर लैम्पस का शुभारंभ किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुरडेग लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, उपप्रमुख अजय जयसवाल, बीडीओ नैमन कुजूर, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि दीपक जयसवाल, शीतल तिर्की, गुड्डू खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं डुमरडीह में जिप उपाध्यक्ष एवं मुखिया महेश्वर साय व रजनी कुजूर ने एवं चाडरीमुंडा में मुखिया अनासतसिया खलखो के द्वारा अधिप्राप्ति केन्द्र का भी उद्घाटन किया गया। प्रथम दिन कुरडेग केन्द्र में 267 क्विंटल 60 किलो, डूमरडीह में 185 क्विंटल 20 किलो तथा चाडरीमुंडा केन्द्र में 230 क्विंटल धान की खरीद हुई। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी जोनसन बुढ़,मुखिया उर्मिला कुजूर,बीटीएम अनु सोफिया एक्का,लैम्पस प्रबंधक दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे। कोलेबिरा के रैसिया पंचायत स्थित लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन प्रमुख दुतामी हेमरोम, बीडीओ बीरेंद्र किंडो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजीता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बताया गया कि कुल 996 किसान ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बानो में धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध हो। डीसी कंचन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान क्रय हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को धान विक्रय के उपरांत 48 घंटे के भीतर एकमुश्त राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राज्य सरकार द्वारा ई-उपार्जन मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया गया है। यह ऐप ई-उपार्जन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके माध्यम से किसान स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं, धान विक्रय के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं तथा भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी क्रय केंद्रों पर 4G सक्षम ई-पॉस मशीनों के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था की गई है। डीसी ने कहा कि जो किसान अब तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे ई-उपार्जन पोर्टल पर जाकर या नजदीकी प्रज्ञा केंद्रों में प्रशिक्षित कर्मियों की सहायता से पंजीकरण कर सकते हैं। डीसी ने किसानों से अपने नजदीकी लैम्पस में ही धान बिक्री करने और बिचौलियों के झांसे में आकर औने-पौने दाम पर धान नहीं बेचने की अपील की है। साथ ही किसी भी जानकारी या सहायता के लिए किसान टोल फ्री हेल्पलाइन 1967 या 18002125512 पर संपर्क करने का आग्रह किया है।