जेएसएलपीएस के कार्य में पाकरटांड़ प्रखंड को मिला प्रथम स्थान

Mar 01, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा में जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न प्रखंडों ने अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पाकरटांड़ प्रखंड ने उत्कृष्टता के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केरसई और सिमडेगा सदर प्रखंड क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सभी प्रखंडों की टीम को सम्मानित किया गया।

जेएसएलपीएस के कार्य में पाकरटांड़ प्रखंड को मिला प्रथम स्थान

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। केलाघाघ स्थित दीदी कैफेटेरिया के सभागार में जेएसएलपीएस के सभी प्रखंडों की समीक्षा सह रैंकिंग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी द्वारा की गई। बैठक के दौरान जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित विभिन्न डोमेन सोशल डेवलपमेंट, फाइनेंशियल इंक्लूजन, सोशल मोबिलाइजेशन एवं इंस्टीट्यूशन बिल्डिंग, फार्म लाइवलीहुड तथा नन-फार्म गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रत्येक प्रखंड द्वारा अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा लक्ष्यों की प्राप्ति, नवाचारों एवं क्षेत्रीय चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा उपरांत निर्धारित मानकों के आधार पर प्रखंडों की रैंकिंग घोषित की गई। रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाकरटांड़ प्रखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान केरसई प्रखंड को तथा तृतीय स्थान सिमडेगा सदर प्रखंड को प्राप्त हुआ। मौके पर संबंधित प्रखंडों की पूरी बीएमएमयू टीम को सम्मानित किया गया। शांति मार्डी ने कहा कि सभी प्रखंड विभिन्न क्षेत्रों में प्रगतिशील कार्य कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।