300 किलो जावा महुआ तथा 40 लीटर अवैध शराब जब्त
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सिमडेगाआबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने किलसेरा गांव में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 300 किलो जावा महुआ और 40 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। 5 मामले दर्ज किए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।

बोलबा, प्रतिनिधि। आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रखंड के किलसेरा गांव में अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 300 किलो जावा महुआ तथा 40 लीटर अवैध रूप से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण से जुड़े मामलों में कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


