Jharkhand State Employees Federation Meeting Demands for Better Facilities and Retirement Age Increase राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करे सरकार: सचिव, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsJharkhand State Employees Federation Meeting Demands for Better Facilities and Retirement Age Increase

राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करे सरकार: सचिव

सिमडेगा में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई। पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता में, जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने राज्य कर्मियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 4 Aug 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करे सरकार: सचिव

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को कृषि विभाग के कार्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पुष्पा कुमारी ने कही। बैठक में संघ के जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने सभी सदस्यों से एकजुट रहने की अपील की। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में राज्य सरकार से केंद्रीय कर्मियों की तरह राज्य कर्मियों को भी सुविधा देने की मांग की। उन्होंने राज्य कर्मियों की सेवानिवृति की उम्र 65 वर्ष निर्धारित करने की मांग की। इसके अलावे लिपिक संवर्ग का ग्रेड पे बढ़ाने, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की प्रोन्नति करने की मांग की। बैठक में जिला सचिव ने सभी विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मियों की सेवा स्थायी करने की मांग की।

इसके अलावे बाल कल्याण विभाग और खेल विभाग में कार्यरत अनुबंध कर्मियों को विगत एक वर्ष का मानदेय शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अनुबंध एंव अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होने राज्य सरकार से कर्मियों की समस्याओं के प्रति गंभीरता बरतने की मांग की। बैठक को विजय उरांव, जितवा नायक, उत्तम कुमार, राजमनी कुमारी, दीपक साहू, कृष्णा सिंह, विनोद टेटे, मनीषा जतरमा, सुनील कुमार, सीमा कुमारी, अर्चना सुमति कुमारी, सन्नि कुमार आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संघ के सैकडो सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।