झामुमो ने मनाई सिद्धो-कान्हू की जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में झामुमो जिला कमेटी ने वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और शहीदों के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया गया।

झामुमो ने मनाई सिद्धो-कान्हू की जयंती

सिमडेगा, प्रतिनिधि। झामुमो जिला कमेटी के द्वारा अलबर्ट एक्का स्टेडियम में शनिवार को वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर अनिल कंडुलना ने वीर शहीद सिद्धो-कान्हू के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिला सचिव सफिक खान ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और युवाओं से उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की।

मौके पर मो सिराजुद्दीन, रितेश बड़ाइक, फिरोज अली, नोवास केरकेट्टा, नुसरत खातून, सुनील खेस, वसीम खान, शकील अहमद, मो अहमद राजा, मो अनस आलम, बीरबल महतो आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।