समृद्धि के संकल्प के साथ तीन दिनी जेवियर उत्सव का हुआ भव्य समापन
संत जेवियर कॉलेज में तीन दिवसीय जेवियर उत्सव 'समृद्धि' थीम पर आयोजित किया गया। इस उत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक, खेल और शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लिया। समापन समारोह में डॉ. जोसफ मरियानुस कुजूर ने छात्रों को नैतिक मूल्यों के महत्व और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार भी वितरित किए गए।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जेवियर उत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। “समृद्धि” थीम के तहत आयोजित उत्सव में कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, खेल और शैक्षणिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी दिखाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस रांची के डॉ. फा जोसफ मरियानुस कुजूर उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संत जेवियर कॉलेज रांची के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. फा नाबोर लकड़ा एवं सिमडेगा कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवराज प्रसाद और उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. फादर जोसफ मर्यानुष कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे उत्सव के आयोजन से विद्यार्थियों को अपने प्रतिभा को निखारने, नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और सहयोग की भावना विकसित करने का मंच प्राप्त होता है।
उन्होंने छात्रों को अपने कौशल के साथ नैतिक मूल्यों को भी महत्व देने की प्रेरणा दी। इधर उत्सव के अंतिम दिन सेमेस्टर 1 से 5 के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्टता पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार भी वितरित किए गए। अच्छे आचरण के लिए दिव्या बंसल और संदीप धनवार को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में आशीष बागे और विजेता बड़ाइक को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नागपुरी कलाकार नितीश कच्छप और चिंता देवी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर रेक्टर फा पियूष खलखो, प्रिंसिपल फा डॉ. रोशन बा, उप प्राचार्य डॉ. फा समीर जेवियर भावरा सहित कॉलेज के सभी शिक्षक कर्मी एवं छात्र उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


