युवाओ को जुए की लत दिला गया आईपीएल

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

आईपीएल क्रिकेट मैच समाप्ति पर है। आईपीएल ने जिले के युवाओं को बुरे आदत की ओर ढकेल दिया है। आईपीएल पर ऑनलाईन सटटेबजाी की तल पूरे जिले में तेजी से फैला है।

युवाओ को जुए की लत दिला गया आईपीएल

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आईपीएल क्रिकेट मैच समाप्ति पर है। आईपीएल ने जिले के युवाओं को बुरी लत लग गई है। आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत पूरे जिले में तेजी से फैली है। युवा रातो रात अमीर बनने के चक्कर में अपनी गाढ़ी कमाई दांव पर लगा रहे हैं। जानकारों ने बताया कि आईपीएल के सट्टेबाजी में आकर कई युवाओं ने अपनी पुरी कमाई गवां चुके है। जिला मुख्यालय में भी कई युवा ऑनलाइन सट्टेबाजी के चक्कर में अपनी कमाई डुबाने के बाद कर्ज के बोझ में भी दब गए है। अभिभावक इस ऑनलाइन जुए से अपने बच्चों की लत छुडाने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।