महिलाओं को हक, अधिकार और सम्मान देने पर जोर
Mar 09, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उकौली पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना और उकौली मुखिया कृपा हेमरोम ने भाग लिया। महिलाओं के हक, अधिकार और सम्मान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में आईएफसी एंकर सुषमा मिश्रा और अन्य सम्मानित अतिथियों ने भी भाग लिया।

बानो, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रखंड के उकौली पंचायत परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में उकौली मुखिया कृपा हेमरोम आदि उपस्थित थे। मौके पर महिला दिवस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं को हक, अधिकार और सम्मान देने पर जोर दिया गया। मौके पर आईएफसी एंकर सुषमा मिश्रा, आदिवासी एकता मंच के सचिव अनूप मिंज, हीरामनी तोपनो, प्रचार दिलबर हेमरोम आदि उपस्थित थे। -
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


