महिलाओं को भी बराबर मिल रहा है अवसर: डीसी

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिमडेगा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी कंचन सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण पर ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 71 उद्यमी दीदियों को सिलाई मशीन दी गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिलाओं को भी बराबर मिल रहा है अवसर: डीसी

सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा हेरिटेज सह म्यूजियम परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी, डीएसडब्लयू सुरजमुन्नी कुमारी, जेएसएलपीएस की डीपीएम शांति मार्डी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया। डीसी ने केक काटकर उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना दीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया और महिला सशक्तिकरण से संबंधित एक प्रेरणादायक लघु चलचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और उनके सशक्तिकरण पर गंभीरता से विचार करने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि यदि हम महिलाओं की शिक्षा, आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण में निवेश करेंगे, तो उसका सकारात्मक परिणाम पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। पिछले कई वर्षों से विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के विकास में निरंतर निवेश किया गया है। जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, खेल, व्यवसाय और सामाजिक कार्यों सहित हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि जब महिलाओं को अवसर और संसाधन मिलते हैं, तो वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। 71 उद्यमी दीदियों को दी गई सिलाई मशीन कार्यक्रम के दौरान समेकित जनजातीय विकास अभिकरण के माध्यम से पाकरटांड़, सिमडेगा सदर और ठेठईटांगर प्रखंड की कुल 71 उद्यमी दीदियों को सिलाई मशीन प्रदान की गई। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 कैडर दीदियों तथा एक संकुल संगठन की प्रतिनिधि दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर दो लखपति दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। फोटोपी22- सिमडेगा में रविवार को केक काटती डीसी कंचन सिंह-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।