अंतर-सेमेस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Feb 28, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

संत जेवियर कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा शनिवार को अंतर-सेमेस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। सेमेस्टर-I ने पहले मैच में 62 रन बनाए, जबकि सेमेस्टर-II ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में सेमेस्टर-III ने 80 रन बनाए। फाइनल में, सेमेस्टर-II और सेमेस्टर-III के बीच मैच टाई हुआ और सुपर ओवर खेला गया।

अंतर-सेमेस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा शनिवार को महाविद्यालय मैदान में अंतर-सेमेस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह, खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला बी.कॉम सेमेस्टर-I और सेमेस्टर-II के बीच खेला गया। सेमेस्टर-I ने 62 रन बनाए, जबकि सेमेस्टर-II ने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा मुकाबला सेमेस्टर-III और सेमेस्टर-VII के बीच हुआ। सेमेस्टर-III ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रन बनाए और सेमेस्टर-VII को 53 रन पर रोककर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला सेमेस्टर-II और सेमेस्टर-III के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक रहा।

दोनों टीमों ने आठ ओवर्स के मैच में 96 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया और परिणाम के लिए सुपर ओवर खेला गया। मौके पर सुमित मिंज, योगेन्द्र महतो, प्रियांशु गुप्ता, एमडी नय्यर इकबाल, अजय, कपिल नाग आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।