अवैध शराब बनाने के खिलाफ छापेमारी अभियान
सिमडेगा में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 40 लीटर अवैध शराब और 2000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विभाग का कहना है कि अवैध...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग के द्वारा रविवार को सदर थाना क्षेत्र के सांयपुर में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि सांयपुर में 40 लीटर अवैध शराब और करीब 2000 केजी जावा महुआ को नष्ट किया गया। उत्पाद विभाग के राजीव नयन ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगी। इधर विभागीय कार्रवाई होने से अवैध शराब का धंधा करने वालो में हड़कंप मच गया। इधर पुलिस सभी आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।