Simdega News: बीडीओ ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

Simdega News: बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में पढ़ाई, भोजन और आवश्यक सामग्री में कई अनियमितताएं पाई गईं। 399 में से 58 छात्राएं अनुपस्थित थीं। बीडीओ ने छात्राओं को जागरूक किया और सुधार संबंधी निर्देश दिए।

Simdega News: बीडीओ ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण

Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने शनिवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के संचालन,पढ़ाई,भोजन और छात्राओं को मिलने वाली आवश्यक सामग्री को लेकर कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के क्रम में शिक्षिकाओं के लेसन प्लान की जांच की गई। जिसमें कार्य असंतोषजनक पाया गया। वहीं किसी भी कक्षा के लिए छात्राओं की पढ़ाई का निर्धारित टाइम टेबल नहीं बनाया गया था। विधालय में नामांकित 399 छात्राओं में से 58 छात्राएं अनुपस्थित पाए गए,अनुपस्थिति का कारण बीमार सर्दी बुखार बताया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की कमी भी सामने आई। मौके पर बीडीओ ने स्वयं खिचड़ी चखा एवं बच्चियों की कक्षाएं भी लीं।

उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से मानव तस्करी,पोक्सो एक्ट,महिला सशक्तिकरण,सड़क सुरक्षा आदि विषयों की जानकारी दी एवं जागरूक किया।बीडीओ ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने की सलाह दी। मौके पर बीडीओ ने भोजन सहित अन्य चीजो में सुधार लाने का निर्देश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगाSimdega News: बीडीओ ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण