एफएसओ ने किया विभिन्न दवा दुकानों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Nov 14, 2025 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जिले के दवा दुकानों का निरीक्षण किया। सभी दवाखानों में ओआरएस उत्पाद नहीं मिले। संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे ओआरएस शब्द वाले पेय पदार्थों को नष्ट करें और बिना प्रमाणित सामग्री का प्रयोग न करें। एफएसएसएआई ने भी कंपनियों को चेतावनी दी है।

एफएसओ ने किया विभिन्न दवा दुकानों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को विभिन्न दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। बताया गया कि ओआरएस शब्द लिखे पेय पदार्थ के निमित प्रकाश चन्द्र गुग्गी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न दवाखाना एवं जेनरल स्टोर का जांच किया। जिसमें किसी भी दवाखाने में ओआरएस नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा सभी संचालकों को ओआरएस शब्द जैसे पेय पदार्थ डब्लुएचओ के अभिप्रमाणित बिना खरीद बिक्री के लिए रखे हैं तो उसे अपने स्तर से नष्ट करने की अपील की है, यदि निरीक्षण के क्रम में पकडे जाते हे तो उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाइ्र करने का संकेत दिया है।

उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई का मानना है कि कई कंपनियां अपने मीठे पेय पदार्थों को गलत तरीके से ओआरएस के रूप में बेच रही थीं, जिससे लोग भ्रमित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि अब किसी भी खाद्य या पेय उत्पाद के नाम, ब्रांड या लेबल में ओआरएस शब्द का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।