Inauguration of Shri Ram Janaki Temple Pandal by DC Kanchan Singh in Simdega डीसी ने किया श्रीरामजानकी मंदिर पूजा पंडाल का उदघाटन, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsInauguration of Shri Ram Janaki Temple Pandal by DC Kanchan Singh in Simdega

डीसी ने किया श्रीरामजानकी मंदिर पूजा पंडाल का उदघाटन

सिमडेगा में, डीसी कंचन सिंह ने श्रीरामजानकी मंदिर के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने दीप जलाकर और फीता काटकर पंडाल का शुभारंभ किया। संध्या कालीन आरती में भाग लेते हुए, उन्होंने जिले के सुख और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 28 Sep 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
डीसी ने किया श्रीरामजानकी मंदिर पूजा पंडाल का उदघाटन

सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने रविवार की शाम दीप जलाकर और फीता काटकर श्रीरामजानकी मंदिर के पूजा पंडाल के पट का उदघाटन किया। पुरोहित विद्या बंधु शास्त्री द्वारा उच्चारित श्लकों के बीच डीसी कंचन सिंह ने सभी जिलेवासियों के मंगलकामना के साथ मंदिर परिसर में स्थापित दीप जलाया और जयकारे के उदघोष के बीच फीता काटकर पंडाल का उदघाटन किया। इसके बाद पंडाल का पट श्रद्धालुओ के लिए खोल दिया गया। मां भगवती की नयनाभिराम प्रतिमा की आंखो से मां का आर्शीवाद बरस रहा था। इधर डीसी कंचन सिंह संध्या कालिन आरती में भी शामिल हुई और मां अंबे की आरती करते हुए जिले के सुख समृद्धि, अमन शांति की कामना की।

इससे पूर्व पूजा समिति के प्रदीप शर्मा, पवन जैन, रजनीश अग्रवाल, पिंकुल मातनहेलिया, अमित अग्रवाल, अनिल माझरिया एवं महिला समिति ने डीसी का पंडाल में स्वागत किया। अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने डीसी को महासप्तमी से विजयादशमी तक होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी देते हुए उन्हे कार्यक्रम में आमंत्रित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।