बोलबा में अवैध रूप से हो रहे अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

Feb 24, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

भंडारटोली गांव में अवैध अफीम की खेती को प्रशासन ने नष्ट कर दिया है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर डीएसपी रणवीर सिंह की टीम ने छापेमारी की। अरुण धनवार नामक ग्रामीण के खेत में अवैध खेती की सूचना मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले दर्ज किए गए हैं।

बोलबा में अवैध रूप से हो रहे अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के खंडानिशान भंडारटोली गांव में अवैध रुप से हो रहे अफीम की खेती को प्रशासन के द्वारा नष्ट किया गया है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर डीएसपी रणवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भंडारटोली गांव में अरुण धनवार नामक ग्रामीण अपने लगभग एक एकड़ खेत में अवैध रुप से अफीम की खेती करा रहा है। सूचना के आलोक में डीएसपी रणवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी अभियान चलाया और सीओ सुधांशु पाठक की उपस्थिति में अफीम की खेती को नष्ट करते हुए खेती के लिए उपयोग में लाए जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया।

पुलिस ने खेती को नष्ट करने के बाद आरोपी अरुण धनवार एवं उदय मुंडा के खिलाफ बोलबा थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत मामला दर्ज करते हुए अरुण धनवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से लोहे का कुदाल, पंप मशीन, सेक्शन पाईप, इंधन रखने का गैलेन, अफीम के फलो में चीरा मारने के लिए उपयोग में लाने के लिए लकड़ी में बांधा हुआ ब्लेड, पटावन के लिए प्लास्टिक पाइप, चटाई, जाली एवं एक मोबाईल को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि टीम में इंस्पेक्टर रामानुज कुमार वर्मा, थानाप्रभारी देवीदास मुर्मू, केरसई थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह, एसआई विनायक कुमार पांडे, एसआई धनंजय कुमार, एएसआई सुनील टोपनो शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।