ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगानर सेवा ही नारायण सेवा:डीडी सिंह

नर सेवा ही नारायण सेवा:डीडी सिंह

मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को कचहरी परिसर के समीप करीब दो सौ दिहाडी और मोटिया मजदूरो के बीच कंबल का वितरण...

नर सेवा ही नारायण सेवा:डीडी सिंह
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाWed, 15 Jan 2020 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को कचहरी परिसर के समीप करीब दो सौ दिहाडी और मोटिया मजदूरो के बीच कंबल का वितरण किया। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सिंह ने सभी मजदूरो को मकर संकांति की शुभकामना देते हुए उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के उपाध्‍यक्ष सह वरिष्‍ठ नेता डीडी सिंह ने मजदूरो को कंबल प्रदान करते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। उन्‍होने मजदूर नेता द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडो में होना चाहिए। ताकि मजदूरो को ठंड से राहत मिल सके। मौके पर मजदूर युनियन के कानूनी सलाहकार भुषण सिंह ने भी मजदूरो को शुभकामना देते हुए तिलकुट और दही चुडा प्रदान किया। कार्यक्रम में सिमडेगा शहरी क्षेत्र के अलावा तामडा, पिथरा,सेवई,टैसेर, कुलूकेरा, गरजा,कोचेडेगा, मुडिया, जोकबहार, बीरु के मजदूरो के बीच कंबल प्रदान किया गया। इससे पुर्व मजदूर नेता श्री सिंह के द्वारा मुख्‍य अतिथि को बुके देकर उनका स्‍वागत किया गया। मौके पर सुरेन्‍द्र लोहरा, रतन प्रधान, संतोष कुमार, निंरजन बाडा, जन्‍मजय लोहरा, अनूप कुमार,राजु कुमार, राहुल कुमार, सुधू नायक, सुदर्शन महतो, भैरा मांझी, जगदीश साव, एडवट कुल्‍लू, राफेल लकडा, रोहित सिंह, जुबेर खान, महमूद, अकबर, नरेन्‍द्र कुमार, रंजन दास, शंकर मेहर, विलियम कोंगाडी सहित अन्‍य मजदूर उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें