मानवाधिकार दिवस पर डालसा ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर

मानवाधिकार दिवस पर डालसा ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर

संक्षेप:

विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर, डालसा द्वारा सिमडेगा जिले के विभिन्न लिट्रेसी क्लबों और स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। मुख्य वक्ता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने मानवाधिकारों के महत्व और उनके संवैधानिक दायरे पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करता है और निःशुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध है।

Dec 10, 2025 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा, प्रतिनिधि। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर झालसा के निर्देशानुसार डालसा द्वारा बुधवार को जिले के विभिन्न लिट्रेसी क्लबों एवं स्कूलों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के जीनियस पब्लिक हाई स्कूल में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार हर नागरिक का जन्मसिद्ध अधिकार और उसकी गरिमा की नींव है। इन अधिकारों का संरक्षण समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के प्रकार, महत्व तथा उनके संवैधानिक दायरे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के अन्याय, हिंसा, शोषण या भेदभाव की स्थिति में कानून पीड़ितों को सुरक्षा देता है। डालसा द्वारा जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। वहीं लोक अदालत, मध्यस्थता जैसे माध्यमों से सुलभ, सस्ती और त्वरित न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौके पर बच्चों ने मानवाधिकार, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा और कानूनी सहायता से जुड़े कई सवाल पूछे। मौके पर प्रधानाध्यापक सगीर हुसैन, पीएलवी एस सरफराज, सुरजीत प्रसाद, पुरूषोतम दास, शिक्षिका विद्यावती मांझी, नमिता तिर्की, करुणा लकड़ा, मुस्कान प्रवीण आदि उपस्थित थे। इधर जिले के बालिका आवासीय विद्यालय पाकरटांड़ में पीएलवी अनिता देवी व बालचंद नायक, उउवि केरसई में पीएलवी उपेंद्र कुमार व विष्णु प्रसाद तथा कस्तूरबा विद्यालय कुरडेग में पीएलवी जगेश्वर भोय और राधिका कुमारी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। -