कचहरी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन
सिमडेगा में बार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया। उन्होंने होली को सामाजिक एकता और पारिवारिक सहयोग का प्रतीक बताया और न्यायिक प्रणाली में समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। बार एसोसिएशन के द्वारा शुक्रवार को कचहरी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, एडीजे नरंजन कुमार सिंह सहित कई न्यायिक पदाधिकारी एवं एसोसिएशन के पदधारी व सदस्य उपस्थित थे। मौके पर पीडीजे सहित सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। पीडीजे ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। पीडीजे राजीव कुमार सिंहा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और पारिवारिक सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में वकीलों और न्यायिक पदाधिकारियों के बीच समन्वय, समझ और सम्मान से ही न्याय प्रणाली मजबूत होती है।
ऐसे आयोजनों से मन के भीतर की दूरी खत्म होती है और कार्यस्थल का माहौल भी सकारात्मक होता है। पीडीजे ने सभी सदस्यों को आपसी सद्भाव बनाए रखने, समाज में शांति और भाईचारा फैलाने तथा न्यायिक कार्यों को पूरी निष्ठा से संपादित करने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


