मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में होली मिलन समारोह का आयोजन

Mar 01, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रेम और भाईचारे का प्रदर्शन देखने को मिला। निदेशक डॉ. प्रहलाद मिश्रा ने इस पर्व की भावना को जीवन में अपनाने की बात कही।

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में होली मिलन समारोह का आयोजन

बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगों के इस पर्व पर पूरा कॉलेज परिसर खुशी और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान एएनएम एवं जीएनएम छात्राओं ने सभी शिक्षिकाओं एवं निदेशक को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक होली गीतों पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है।

उन्होंने छात्रों से इस पर्व की भावना को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश फैलाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्या एरेन बेक, निशि डुंगडुंग, ट्यूटर रिचा हेंब्रम, आइवी सुप्रिया, वंदना धनवार, लीलावती साहू, खुशबू कुमारी, सरिता कैथवार, अमृता माटिल्डा तिर्की, निभा मिश्रा, अंकिता कुमारी, बिनीता मौजूद थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।