गोविंदपुर की टीम 1-0 से विजयी
जामटोली हॉकी खेल समिति द्वारा आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। फाइनल मैच में गोविंदपुर ने ओड़गा तुरीटोली को 1-0 से...

बानो, प्रतिनिधि। जामटोली हॉकी खेल समिति के तत्वावधान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने खेल का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच ओड़गा तुरीटोली बनाम गोविंदपुर के बीच खेला गया। इसमें गोविंदपुर की टीम 1-0 से विजयी रही। विधायक ने कहा कि खेल शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जगाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हॉकी खेल के माध्यम से जिले के खिलाड़ी हमेशा परचम लहराया है। हॉकी हमारी संस्कृति से जुड़ाव को मजबूत करती है। मौके पर जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रमुख सुधीर डांग, अनिल लुगुन, लोरेन्स बागे, थाना प्रभारी अमरनाथ सोनी, मो तनवीर हुसैन, तुरतन गुड़िया, जगदीश बागे, संदीप समद, आंनद मसीह तोपनो, कामिल डांग, राहुल केशरी, सचिव अमित बडिंग, विनोद उरांव, अनुज गुड़िया, सोहेल चंदन ठाकुर, भोला साहू आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




