
वर्ष 2025 में जिले के 2025 छात्र देंगे हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा
सिमडेगा जिले में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित होगी। इस वर्ष 2025 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जिले में 25 परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। शिक्षकों और अभिभावकों का मानना है कि यह परीक्षा छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है।
सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इस वर्ष यह परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस बार वर्ष 2025 में जिले के 2025 छात्र हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर जिले भर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और स्कूल स्तर से लेकर आयोजन समिति तक सक्रिय रूप से व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। बता दें कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। जिससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रहेगी। उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा अब सिमडेगा जिले में एक बड़े शैक्षणिक आयोजन के रूप में उभर कर सामने आई है।
विद्यार्थियों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष जिले के 25 विद्यालयों से कुल 2025 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे और अपने ज्ञान, क्षमता और प्रतियोगी तैयारी का प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों और अभिभावकों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक सोच, आत्मविश्वास और अकादमिक स्तर को मजबूत करती हैं। वहीं विद्यार्थियों में भी परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष 112 गरीब छात्र युवा समाजसेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद के सहयोग से परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। भरत प्रसाद ने इन बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा में 2025 छात्र लेंगे भाग परीक्षा में शामिल होने के लिए इस वर्ष 2025 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। परीक्षा को लेकर जिले में 25 परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। परीक्षा में तुरबुंगा हाई स्कूल के 246, कोलेबिरा स्कूल के 26, बिरसा आवासीय स्कूल के 112, ब्रिलियेंट्स हाई स्कूल के 28, विवेकानंद शिशु मंदिर लचरागढ़ के 62, संत कबीर के 26, जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल के 56, नरपति हाई स्कूल बोलबा के 9, हाई स्कूल अवगा के 32, जीएमएस पाकरबहार के 18, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वनदुर्गा के 51, केन्द्रीय विद्यालय के 84, हाई स्कूल सिकरियाटांड़ के 21, गोस्सनर इंग्लिश मीडियम स्कूल के 9, संत पीयुस रेंगारिह के 20, संत मेरीज हाई स्कूल के 152, अक्षय सिन्हा कोचिंग क्लासेस से 107, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के 61, संत मेरीज इंग्लिश मीडियम स्कूल सामटोली के 129, एसएस हाई स्कूल के 52, ललित कोचिंग सेंटर जलडेगा के 20, पीएम श्री स्कूल जलडेगा के 7, डीएवी स्कूल के 56 और संत जोंस स्कूल के 32 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। -

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




