
स्वस्थ माँ से ही स्वस्थ समाज बनता है : जोसिमा खाखा
प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला बुधवार को आयोजित किया गया। जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेला जागरूकता और रोकथाम का मंच है। क्षेत्र में कुपोषण और मातृ-शिशु मृत्यु दर की चुनौतियाँ बरकरार हैं।
पाकरटांड, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन बुधवार को किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। जिप सदस्य ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देते हुए योजना का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेला सिर्फ इलाज का माध्यम नहीं, जागरूकता, रोकथाम और समय पर उपचार का सशक्त मंच है। दूर-दराज़ क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना इसका मुख्य उद्देश्य है। उत्तम स्वास्थ्य किसी की कृपा नहीं हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुपोषण, एनीमिया, मातृ-शिशु मृत्यु दर जैसी चुनौतियाँ आज भी मौजूद हैं।
महागठबंधन सरकार ने हमेशा आदिवासी, गरीब और ग्रामीण समाज के लिए विशेष स्वास्थ्य योजनाएँ लागू की हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ माँ से ही स्वस्थ समाज बनता है। गर्भवती महिलाओं की नियमित जाँच, सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, नर्स, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया और आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। कोविड जैसे कठिन समय में इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की सेवा की। इसके लिए हम सभी इनके ऋणी हैं आज की युवा पीढ़ी को नशा, तंबाकू और शराब से दूर रहना होगा। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना ज़रूरी है। मौके पर बांसजोर जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो, थाना प्रभारी, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा कुजूर, जूली लुगून, आयुष चिकित्सक डॉ ऋतु राज, नेत्र सहायक पंकज कुमार, बीपीएम पंकज पांडेय, बीएएम रविकांत कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




