स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
बानो में आंगनबाड़ी केंद्र के समीप स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिप सदस्य बिरजो कंडुलना और झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन ने उद्घाटन किया। शिविर में 80 मरीजों की स्वास्थ्य जांच हुई और सभी को नि:शुल्क दवाइयाँ वितरित की गई। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप गुरुवार को स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिप सदस्य सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना एवं झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बिरजो कंडुलना ने कहा कि सरकार आयुष पद्धति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से विशेष रूप से बुजुर्गों को काफी लाभ मिल रहा है। तनवीर हुसैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए इस तरह के शिविर बेहद महत्वपूर्ण हैं, जिससे लोगों को अपने आसपास ही उपचार की सुविधा मिल जाती है।
मौके पर कुल 80 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और सभी को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


