विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रभात फेरी आज
Apr 06, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरु द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। यह फेरी पुलिस लाईन से शुरू होकर प्रिंस चौक पर समाप्त होगी। सीएओ विश्वजीज देहुरी ने बताया कि यह जिले के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरु के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल के सीएओ विश्वजीज देहुरी ने बताया कि प्रभात फेरी पुलिस लाईन से शुरु होगी जो शहर के बस स्टैंड होते हुए प्रिंस चौक पर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एसबीएमसी बीरु प्रतिबद्ध है। एसबीएमसी बीरु आपकी सेहत, हमारी जिम्मेदारी टैग के साथ काम कर रही है। प्रभात फेरी में सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी सुबह 8:30 बजे निकाली जाएगी। -
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


