कलशयात्रा के साथ तीन दिनी श्रीमद्भागवत यज्ञ प्रारंभ

Mar 01, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

रामजड़ी बस्ती में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिनी श्रीमद्भागवत यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। कलश यात्रा फुलझर नदी पहुंची, जहां जल भरा गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने पूजा की, कीर्तन किया और जलाभिषेक किया। सोमवार को नामकरण संस्कार और यज्ञ का समापन होगा। समिति ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

कलशयात्रा के साथ तीन दिनी श्रीमद्भागवत यज्ञ प्रारंभ

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामजड़ी बस्ती में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिनी श्रीमद्भागवत यज्ञ प्रारंभ हुआ। मौके पर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। और विभिन्न मार्गो से होते हुए फुलझर नदी पहुंची जहां कलश में जल भरा गया। पुरोहित प्रदीप पंडा, जगरनाथ पंडा, प्रमोद पंडा, मनोज दास, मदन पंडा, अवधेश पाढ़ी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया। वहीं यजमान की भूमिका में तीरथ सिंह सह धर्मपत्नी यशोदा देवी निभा रही है। काफी संख्या में महिला पुरुष युवक युवतियों और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर कीर्तन करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भजन कीर्तन से पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंग गया। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सोमवार को सुबह छह बजे नामकरण संस्कार के साथ अखंड हरी कीर्तन किया जाएगा। वहीं पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ यज्ञ का विधिवत समापन होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए गठित यज्ञ समिति में श्यामू नायक,लालू सिंह, रामेश्वर सिंह,मंगल सिंह, केसर सिंह,सहदेव नायक, शनिचर पाहन,हुलेश्वर नायक, उदय सिंह,ईदो नायक, रामधन सिंह,दिनेश बड़ाइक, महेश्वर नायक,कष्टु सिंह, तीरथ सिंह,यशोदा देवी,इंद्रा देवी,सरीता देवी,बसंती देवी, पूनम देवी,आशा देवी,रीतू कुमारी,गुड़िया कुमारी, खुशबू कुमारी,सितम कुमारी सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति के पदधारियों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर यज्ञ को सफल बनाने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।