कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू
सिमडेगा के सेवई गांव में ग्राम देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा में हजारों महिलाओं ने भगवा वस्त्र पहनकर कलश लेकर नगर का भ्रमण किया। धर्मसभा में विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने संस्कृति को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सेवई गांव में ग्राम देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गिरमा नदी से शुरू हुई। जहां हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं ने भगवा वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। कार्यक्रम में यजमान के रुप में आमोद प्रसाद सपत्नीक उपस्थित थे। कलश यात्रा के पश्चात धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, जैन मुनि डॉ. पद्मराज तथा रामरेखा धाम के संत तुलसी बाबा उपस्थित थे। मौके पर कौशल राज सिंह देव ने कहा कि सभी सनातनियों को अपनी धर्म-संस्कृति, प्राचीन सभ्यता और संस्कारों को बचाए रखने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धर्म और संस्कृति को कमजोर करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे में सभी को सजग रहना जरूरी है। वहीं जैन मुनि डॉ. पद्मराज ने भव्य आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों को बधाई दी। बताया गया कि सोमवार को अखंड हरी कीर्तन आरंभ होगा। वहीं मंगलवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, आमोद प्रसाद आदि लगे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


