भगवान श्रीराम के राज तिलक की कथा के साथ राम कथा का समापन
सिमडेगा में राम जानकी मंदिर परिसर में मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन हुआ। आचार्य वासुदेव गौतम ने कथा के दौरान राम के राजतिलक की कथा सुनाई। यज्ञ, भंडारा और भजन...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को मारवाड़ी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन किया गया। कथावाचक आचार्य वासुदेव गौतम द्वारा श्रीराम के राजतिलक के प्रसंग सुनाकर कथा का समापन किया गया। मौके पर यज्ञ एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया। समाज के सुख शांति और अमन चैन की कामना के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन में आहूति डाली। इधर कथा में पंडित जी ने कहा कि सनातन धर्म में गाय को मां के रूप में पूजा जाता है और गौमाता भगवान को भी प्रिय है। उन्होंने कहा कि जो सच्चे मन से गौ सेवा करता है उसे ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। मौके पर भजनों की प्रस्तुति भी की गई। कथा के समापन पर राम राज्याभिषेक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर श्रोता भजनों की धुन पर झूम उठे। अंत में भगवान राम के द्वारा लंका पर विजय की कथा और भगवान श्री राम के अयोध्या वापसी का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान श्रोताओं ने श्री राम के नाम के जयकारे लगाये। आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।