
छात्रवृति नहीं मिलने के कारण बाधित हो रही है छात्रों की पढ़ाई
सिमडेगा में लगभग चार हजार छात्रों को पिछले वित्तीय वर्ष की छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ है। ओबीसी और जनजातीय वर्ग के छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने से पढ़ाई बाधित हो रही है। आईटीडीए डायरेक्टर ने कहा कि आवंटन की कमी के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सका है, लेकिन जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार की गंभीरता का अंदाजा से सी से लगाया जा सकता है कि छात्रों को समय पर छात्रवृति का भुगतान नहीं हो रहा है। जिले के लगभग चार हजार छात्रों को अबतक पिछले वित्तीय वर्ष का ही भुगतान नहीं हो पाया है। जनजातीय वर्ग के छात्रों के साथ ही साथ ओबीसी वर्ग के छात्र भी छात्रवृति नहीं मिलने से परेशान है। कई छात्रों की पढ़ाई भी इस कारण से बाधित हो रही है। बताया गया कि वर्ष 2024-25 में ओबीसी वर्ग के 1588 छात्रों को छात्रवृति का भुगतान किया जाना था लेकिन आवंटन के आभाव में सिर्फ 156 छात्रों को ही छात्रवृति का ही भुगतान हुआ है।

शेष 1432 छात्र अब भी आस लगाए बैठे है। इधर विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टयूशन फीस के आधार पर छात्रवृति की राशि तय की जाती है। जिले में आईटीआई, नर्सिंग कॉलेज, इंटर कॉलेज, सरकारी स्कूल के छात्र छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते है। इधर ओबीसी वर्ग के अमन साहू, पृथ्वीराज सिंह, अमित कुमार आदि ने बताया कि छात्रवृति नहीं मिलने के कारण पढ़ाई लिखाई बाधित हो रही है। फीस जमा नहीं होने के कारण स्कूल में नाम काटने की चेतावनी भी मिल रही है। क्या कहते है अधिकारी आईटीडीए डायरेक्टर सरोज तिर्की ने कहा कि आवंटन नहीं होने के कारण छात्रवृति का भुगतान नहीं हो पाया है। सरकार के द्वारा जल्द आवंटन मिलने की संभावना है। आवंटन प्राप्त होते ही सभी छात्रों का छात्रवृति भुगतान कर दिया जाएगा। -

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


