ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगासत्य सांई मंदिर में ग्लोबल अखंड भजन कीर्तन का आयोजन

सत्य सांई मंदिर में ग्लोबल अखंड भजन कीर्तन का आयोजन

श्री सत्य सांई सेवा संगठन के द्वारा श्री सत्य सांई मंदिर कोचेडेगा में ग्लोबल अखंड भजन का आयोजन किया गया। अखंड भजन का शुभारंभ विद्या बंधु शास्त्री जी...

सत्य सांई मंदिर में ग्लोबल अखंड भजन कीर्तन का आयोजन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाMon, 13 Nov 2023 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। श्री सत्य सांई सेवा संगठन के द्वारा श्री सत्य सांई मंदिर कोचेडेगा में ग्लोबल अखंड भजन का आयोजन किया गया। अखंड भजन का शुभारंभ विद्या बंधु शास्त्री जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद तीन बार ओमकार के साथ अखंड भजन प्रारंभ हुआ इस भजन में मुख्य रूप से श्री सत्य साइ मंडली कोचेडेगा एवं श्री सत्य साइ मंडली पतरा टोली के अलावे अंधारी खमन, टभाडीह और पिथरा गांव की कीर्तन मंडली ने भाग लिया था। कीर्तन का समापन आरती के साथ हुआ। इसके बाद सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन समारोह में मुख्य रुप से मुफस्सिल थाना प्रभारी शैलेंद्र पासवान, भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा, दीपनारायण दास उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से धर्म के मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करने की बात कही। इधर समिति के अध्यक्ष गणपति बड़ाईक ने ग्लोबल भजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उदयकांत चौधरी, सुरेश चौधरी, नरोत्तम प्रसाद, महावीर सोनी, लालदेव बडाईक, रंजीत साहू, अनिल बडाईक सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें