
बम्बलकेरा जीईएल चर्च परिसर में बैठक आयोजित
संक्षेप:
ठेठईटांगर के बम्बलकेरा जीईएल चर्च परिसर में हुई बैठक में जीईएल चर्च छोटानागपुर एंड असम चर्च कौंसिल सभा के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कोषाध्यक्ष, सह सचिव और उपाध्यक्ष के पदों पर नए सदस्यों का चुनाव...
Oct 29, 2025 02:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बम्बलकेरा जीईएल चर्च परिसर में बैठक हुई। बैठक में जीईएल चर्च छोटानागपुर एंड असम चर्च कौंसिल सभा के सदस्य उपस्थित थे। मौके पर अध्यक्ष रेव्ह डॉ विजय प्रकाश निकुंज एवं महासचिव जॉन प्रताप बागे की अगुवाई में हुई। बैठक में रिक्त पद कोषाध्यक्ष के लिए सनातन मुकुट तिर्की, सह सचिव के लिए पौलुस सुरीन और उपाध्यक्ष के लिए रेव्ह असीम को चुना गया। बैठक में कलिसिया महासभा का भी गठन किया गया। जिसमें ओडिसा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से कौंसिल सभा के सदस्य एवं काफी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे। -

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




