Simdega News: गणेश पूजा आज, शहर के डेढ़ दर्जन स्थानों में सजाए गए हैं पूजा पंडाल
Simdega News: सिमडेगा में सोमवार से गणेश चतुर्थी का five दिवसीय महोत्सव शुरू होगा। पूजा समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं में उत्साह और प्रशासन की अपील है कि कोई संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार से शहर में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू होगा। इसे लेकर पूजा समितियों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर के करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। पंडालों को आकर्षक रूप देने के साथ विद्युत सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। इधर शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि पूजा समितियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख पूजा स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रहेगी। यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने आवश्यक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने समितियों और श्रद्धालुओं से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

