आदिवासियों के बीच जाकर विपक्ष के झूठे मुद्दों को बेनकाब करेगा भाजपा एसटी मोर्चा: उपाध्यक्ष
भाजपा एसटी मोर्चा जिला इकाई की बैठक शनिवार को परिसदन में हुई। मोर्चा के जिलध्यक्ष बसंत नारायण बड़ाईक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रुप से एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक...
भाजपा एसटी मोर्चा जिला इकाई की बैठक शनिवार को परिसदन में हुई। मोर्चा के जिलध्यक्ष बसंत नारायण बड़ाईक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रुप से एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक उपस्थित थे। बैठक में दो अक्टूबर को सीएम का जनआर्शीवाद योजना कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चर्चा की गई। मौके पर श्री बड़ाईक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा आगामी विस चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की पार्टियां आदिवासियों की भावनाओ को भड़का कर आदिवासियों को दिग्भ्रमित करते आई है।
भाजपा एसटी मोर्चा गांव गांव जाकर उनके झूठे मुद्दें को आदिवासी समाज के बीच बेनकाब करने का काम करेगी और उनके कथनी और करनी को दफनाने का काम करेगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए गए बिकास कार्यों को एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता के माध्यम से बताने का काम करेगी। कहा कि आगामी विस चुनाव के 28 जनजातीय सीट में से 22 से भी ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। बैठक में मोर्चा के जिला महामंत्री श्रद्धानंद बेसरा, लक्ष्मण बड़ाईक, संदीप भगत, बसंत सोरेंग, श्याम सुंदर बड़ाईक, नीरज बड़ाईक, सूजन मुंडा, अमर मांझी, कामेश्वर प्रधान,वासुउेव तिर्की, पुष्पा तिर्की आदि उपस्थित थे।