लचरागढ़ स्थित जनजातीय कौशल केंद्र में नि:शुल्क नामांकन जारी

Mar 02, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

कोलेबिरा के लचरागढ़ स्थित जनजातीय कौशल केंद्र में विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए नि:शुल्क नामांकन शुरू हो गया है। इसमें कंप्यूटर, सिलाई और फूड प्रोसेसिंग के पाठ्यक्रम शामिल हैं। 15 से 45 वर्ष के पुरुष और महिलाएं नामांकन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संपर्क करना होगा।

लचरागढ़ स्थित जनजातीय कौशल केंद्र में नि:शुल्क नामांकन जारी

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित जनजातीय कौशल केंद्र में विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए नि:शुल्क नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है। केंद्र में कंप्यूटर के विभिन्न कोर्स, सिलाई प्रशिक्षण तथा फूड प्रोसेसिंग कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। कौशल केंद्र के क्रांति मिश्रा ने बताया कि कंप्यूटर कोर्स के लिए 15 वर्ष से 45 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं,पुरुष एवं महिलाएं नामांकन करा सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इच्छुक अभ्यर्थियों को नामांकन के लिए आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संपर्क करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।